logo

बांकुड़ा में बोले चंपाई सोरेन : राष्ट्रपति का अपमान करने वाली TMC को सबक सिखाएगा आदिवासी समाज 

CHAMPAI0011.jpg

रायपुर (बांकुड़ा)
झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन आज बांकुड़ा जिले के रायपुर विधानसभा क्षेत्र पहुंचे, जहाँ उन्होंने भाजपा प्रत्याशी श्री क्षेत्र मोहन हांसदा के पक्ष में एक विशाल जनसभा को संबोधित किया। इस सभा में जुटी भीड़ ने भाजपा के प्रति जंगलमहल की जनता के झुकाव का स्पष्ट संकेत दे दिया। अपने भाषण की शुरुआत में टीएमसी को आदिवासी विरोधी करार देते हुए उन्होंने कहा - "ओडिशा के साधारण परिवार से आने वाली एक साधारण महिला द्रौपदी मुर्मू को भाजपा ने देश का पहला आदिवासी राष्ट्रपति बनाया। लेकिन एक सामाजिक कार्यक्रम में बंगाल पहुंची महामहिम का तृणमूल कांग्रेस ने अपमान किया। मुझे तो समझ नहीं आता कि ऐसी आदिवासी विरोधी सोच रखने वाले लोग आखिर किस मुँह से आदिवासी बहुल गाँवों में वोट मांगने आते हैं।" 

बांग्ला तथा संथाली में भाषण देते हुए पूर्व सीएम ने जनता से भ्रष्ट्राचार में आकंठ डूबी टीएमसी सरकार को उखाड़ फेंकने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि आप लोगों ने पहले वाम मोर्चा को 35 वर्ष तथा तृणमूल कांग्रेस को 15 वर्ष दिया, लेकिन आपको क्या मिला? इस विधानसभा क्षेत्र में 140 करोड़ की लागत से बनी सड़क की दुर्दशा भ्रष्ट्राचार की कहानी कहती है।

केंद्र सरकार की योजनाओं को रोका जाता है

भाजपा के संकल्प पत्र के वादों का जिक्र करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री ने भाजपा प्रत्याशी को वोट देकर प्रदेश में भाजपा सरकार बनाने की अपील की, ताकि कई दशकों से उपेक्षित पश्चिम बंगाल का विकास हो सके। यहाँ के भूमिपुत्रों को सरकारी सुविधाएं तथा रोजगार मिल सके। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में सरकार द्वारा जान बुझ कर केंद्र सरकार की योजनाओं को रोका जाता है। उदाहरण के तौर पर यहां आयुष्मान भारत योजना नहीं लागू की गई है, जबकि उस से जरूरतमंद परिवारों को 5 लाख तक इलाज की सुविधा मिलती है। भाजपा की सरकार बनते ही ऐसी सभी योजनाओं को लागू किया जायेगा। 

उपस्थित जनसमूह को उन्होंने बताया कि केंद्र की भाजपा सरकार ने हमेशा आदिवासियों, मूलवासियों एवं भूमिपुत्रों के हित में काम किया है, जबकि प्रदेश की टीएमसी सरकार की प्राथमिकता बांग्लादेशी घुसपैठियों के हितों की रक्षा है। उन्होंने "सोनार बांग्ला" के सपने को साकार करने के लिए भाजपा को वोट देने की अपील की। खचाखच भरे मैदान में हुई इस जनसभा में पूर्व विधायक डॉ. निक्की हेंब्रम, भाजपा के कार्यकर्ता तथा हजारों की संख्या में आम लोग शामिल रहे।

Tags - Bankura Champai Soren tribal community TMC insulting the President